नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष किये गये सेवा मुक्त

नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष किये गये सेवा मुक्त

अनुशासनहीनता व लापरवाही बरतने के आरोप में हुई कार्यवाही
अजय जायसवाल
गोरखपुर। नगर निगम आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रवण दुबे को नगर निगम प्रशासन ने सेवा से मुक्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि कई शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिसको लेकर नगर निगम में चर्चा भी चल रही थी जिसके क्रम में अपर नगर आयुक्त दुर्गा मिश्र ने प्रबंधन शहरी आजीविका केंद्र डूडा विभाग के नाम से पत्र जारी किया है। उन्होंने आदेश जारी करते हुए कहा कि सरवन दुबे पुत्र राम सकल दुबे आउटसोर्सिंग डंपर चालक अप 53 एफटी (0415 )के ब्रिज लगातार सीखने प्राप्त होने एवं अपने पदीय दायित्वों का दुरुपयोग करना नगर निगम की छवि को धूमिल करना उच्च अधिकारियों के आदेशों की अहवेलना अन्य कर्मचारियों को इसका प्रतिकूल प्रभाव पडना हठधर्मिता एवं अपने कार्यों का निर्वहन न करना दर्शाता है। नगर आयुक्त के आदेशों के क्रम में शहरी आजीविका केंद्र के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर रखे गए सरवन दुबे पुत्र राम सकल दुबे को नगर निगम गोरखपुर से कार्य मुक्त करते हुए सेवा समाप्त किया जाता है। पत्र के माध्यम से आदेश जारी किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला