स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में बच्चों ने गाये देशभक्ति गीत
अनूप सिंह
कबरई, महोबा। स्थानीय कस्बे के इंडियन कान्वेंट पब्लिक स्कूल में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूल प्रबंधक पंकज तिवारी ने ध्वजारोहण किया। स्कूल में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे धीरेंद्र शुक्ला ने छात्र—छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रधानाचार्य रामकिशोर कुशवाहा ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीत गाकर जमकर तालियां बटोरी। प्रबंधक पंकज तिवारी ने कहा कि आज का दिन आजादी दिलाने वाले हमारे वीर सपूतों को याद करने का है। इस दौरान सहायक अध्यापक शिवरतन यादव, संजय गुप्ता, कमला पाल, सपना सिंह, भावना प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











