लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुये जान से मारने की नियत से शादी मण्डप में वाहन घुसाने वाला गिरफ्तार

लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुये जान से मारने की नियत से शादी मण्डप में वाहन घुसाने वाला गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर राजीव सिसौदिया के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगनराज सिंह के नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम ने धारा 109(1), 281, 125(ए), 125(बी) बीएनएस थाना मुगलसराय में वांछित अभियुक्त धर्मेंद्र यादव उर्फ बम्बू पुत्र स्व0 सुराली यादव निवासी हमीदपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली को पटनवा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। बीते 27 अप्रैल को थाना मुगलसराय पर वादी राजनाथ यादव पुत्र स्व0 कन्हैया यादव निवासी ग्राम हमीदपुर पोस्ट बसन्तनगर थाना मुगलसराय द्वारा तहरीर दी गयी कि 26 अप्रैल को वादी की पुत्री की बारात आयी थी तभी अचानक रात्रि लगभग 11 बजे विपक्षी धर्मेन्द्र यादव उर्फ बम्बू पुत्र सुराली यादव निवासी ग्राम हमीदपुर पोस्ट बसन्तनगर थाना मुगलसराय द्वारा टैम्पो वाहन को लापरवाहीपूर्वक लाकर जान से मारने के नियत से शादी के पंडाल में घुसा दिया गया जिससे शादी में सम्मिलित 6 व्यक्तियों को गम्भीर चोटें आयी थीं। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि उसने राजनाथ यादव की लड़की की शादी में टैम्पो से घटना कारित करके कई लोगों को घायल कर दिया था जिस पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA