Homeचंदौलीतस्करी के लिये स्कार्पियो में लादकर ले जा रही शराब बरामद, तस्कर...

तस्करी के लिये स्कार्पियो में लादकर ले जा रही शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

तस्करी के लिये स्कार्पियो में लादकर ले जा रही शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चदौली। पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी मोहित गुप्ता परिक्षेत्र के निर्देशन में आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब के परिवहन/तस्करी व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर अपर पुलिस अधीक्षक सदर व राजेश राय क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक स्कोर्पियों से शराब की तस्करी करके बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा एनएच—2 हाइवे पर स्थित ग्राम बगही कुम्भापुर मेडिकल कालेज के सामने ओवरब्रिज के पास से चेकिंग के दौरान एक स्कार्पियो वाहन से कुल 27 पेटी अंग्रेजी शराब आफिसर्स च्वाइस प्रत्येक पेटी में 48 पाउच, कुल 1296 प्रत्येक में 180 एमएल कुल 233.280 लीटर व 9 पेटी बियर किंग फिसर प्रत्येक पेटी में 24 केन कुल 216 केन प्रत्येक केन में 500 एमएल कुल 108 लीटर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया तस्कर देवानन्द यादव पुत्र स्व0 सतेन्द्र यादव निवासी ग्राम बख्तियारपुर थाना बख्तियारपुर जनपद पटना बिहार निवासी बताया जाता है। इस पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गयी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read