Jaunpur News : जनसंदेश यात्रा लेकर निकली गोडवाना गणतंत्र पार्टी का सपाजनों ने किया स्वागत

Jaunpur News : जनसंदेश यात्रा लेकर निकली गोडवाना गणतंत्र पार्टी का सपाजनों ने किया स्वागत

जौनपुर। गोडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा प्रदेश भर में चल रहे समाजवादी सरकार बनाये जन संदेश यात्रा का जौनपुर आगमन पर समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में जोरदार स्वागत करते हुये सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश प्रभारी अरविन्द गोंडवाना ने कहा कि भारत के संविधान को भाजपा सरकार खत्म कर देना चाहती हैं। जहां भाजपा सरकार दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, आज उसका उल्टा कर रही है। आज सभी सरकारी संस्थाओं को बेच रहे हैं।

गरीब परिवार का जीना दुर्लभ हो गया है, इसलिए हमारी पार्टी ने समझा कि अगर गरीबों को कोई न्याय दिला सकता है तो अखिलेश यादव ही दिला सकते हैं। 2022 का चुनाव गरीब कमजोर बनाम अमीरजादों की लड़ाई की है। अगर सम्मान से जीना है और अपने हक-अधिकार को पाना है तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना है। अखिलेश यादव ही हक अधिकार दिलाएंगे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ गौड़, मदन गौड़, लोक बहादुर गौड़, अमरजीत गौड़, सपा प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, विजय बागी, श्याम नरायन बिंन्द, कमालुद्दीन अंसारी, मालती निषाद, तारा त्रिपाठी, उषा यादव, सोनी यादव, सीमा खान, माधुरी गौड़, राजेश गौड़, काशीनाथ गौड़, डा. वरुण गौड़, विकास गौड़, डा. राज बहादुर यादव, राजा समाजवादी, अजीज फरीदी, रणजीत गौड़ आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent