संविधान की प्रस्तावना की दिलायी गयी शपथ

  • संविधान की प्रस्तावना की दिलायी गयी शपथ

तेजस टूडे ब्यूरो
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। हर साल 26 नवम्बर संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विवेक तिवारी द्वारा पुलिस कार्यालय प्रांगण में समस्त पुलिस कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई। भारत को एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने, राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित कराने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी जसवीर सिरोही सहित समस्त अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे।