संविधान दिवस पर विकास कार्य का हुआ शुभारम्भ

  • संविधान दिवस पर विकास कार्य का हुआ शुभारम्भ

तेजस टूडे सं.
प्रेमचन्द
सिद्धौर, बाराबंकी। संविधान दिवस पर विकास खंड सिद्धौर की ग्राम पंचायत लाखूपुर के नहरपुर में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में विकास कार्य का शुभारंभ किया गया। लाखूपुर में विकास कार्य का उद्घाटन हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार से वर्चुअल माध्यम से प्रदेशभर में डॉ. भीमराव अंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत 3,955 पार्कों एवं मूर्ति स्थलों के सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ एवं शिलान्यास किया।
इस मौके पर विधायक दिनेश रावत ने कहा कि बाबा साहब के विचार, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार महापुरुषों के सम्मान के साथ सामाजिक न्याय, समानता और समरसता के मूल्यों को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। हैदरगढ़ क्षेत्र का इस योजना से जुड़ना गौरव की बात है।
इस अवसर पर हैदरगढ़ मंडल अध्यक्ष तीरथ राम वर्मा, कमल सिंह पटेल, रामनाथ वर्मा, रामकुमार मिश्रा, अमर बहादुर वर्मा, मायाराम रावत, खालिक, सरोज रावत, राकेश पाठक, रविंद्र वर्मा, सरबजीत गौतम, दिनेश राकेश रावत, जिया लाल रावत, बुधराम रावत, रामजी साहू, राहुल रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।