अजय जायसवाल
गोरखपुर। गोलघर व्यापार मंडल की बैठक हुई जहां व्यापारियों ने बिना गोलघर व्यापार मंडल से चर्चा किए हुए जलकल बिल्डिंग एवं जलकर परिसर को ध्वस्त करके मल्टीप्लेक्स के निर्माण किए जाने की परियोजना बनाए जाने पर नाराजगी जताई है। साथ ही आरोप लगाया कि नगर निगम की कार्यशैली व्यापारियों के विरोधी है। बैठक में अध्यक्ष अभिषेक शाही की अध्यक्षता में यह मांग की गई कि नगर निगम तत्काल बैठक बुलाकर गोलघर व्यापार मंडल को अपनी प्रस्तावित योजनाओं से रूबरू करायें। बैठक में राजा त्रिपाठी, संजय जालान, गौरीशंकर सरावगी, मनीष जालान, विशाल मंझानी, राजेश गुप्ता, शाश्वत गुप्ता मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश सराफा व्यापार संगठन ने महापौर व अपर नगर आयुक्त से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बंधू सिंह पार्क सहित आस—पास दुकानों को ध्वस्त कर बनाई जाने वाली मल्टीलेवल पार्किंग को लेकर व्यापारियों के संशय का समाधान किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।