विधायक ने केन्द्र सरकार के 9 सालों के बेमिसाल कार्यों को बताया

विधायक ने केन्द्र सरकार के 9 सालों के बेमिसाल कार्यों को बताया

केजी वर्मा एडवोकेट
मिर्जापुर। लायंस स्कूल लालडिग्गी के सभागार में प्रेस वार्ता नगर विधायक पं0 रत्नाकर मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि देश की 130 करोड़ जनता ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा किया और इस भरोसे ने 2014 से 2023 के 9 साल में ही देश में शान्ति, समृद्धि और विकास की स्पीड भी दिखाई और स्केल भी दिखाई। भारत ने वो दिन भी देखा है, जब पोलियो, टिटनेस और बीसीजी जैसे टीकों को भारत आने में 50 से ज्यादा साल लग गए थे। ड्रोन से वैक्सीन डिलिवरी दुर्गम इलाकों में भारत सरकार ने सुनिश्चित कराई।

मोदी सरकार ने रिकॉर्ड समय में लाखों लोगों का टीकाकरण करने का लगभग असंभव कार्य हासिल किया, और वह भी एक सदी में सबसे खराब ज्ञात वैश्विक महामारी के सामने। पहले भारत पश्चिम से दवाओं और टीकों के लिए निर्भर था, भारत ने दो स्वदेशी कोविड 19 टीके विकसित किए और कई देशों को जीवन रक्षक दवाओं की आपूर्ति की। गरीब परिवार में जन्मे मोदी जी ने गरीबों के कष्ट को समझा। बीमारी और इलाज से होने वाली समस्याओं और उनके आर्थिक परिणामों से गरीब डरता था, त्रस्त था। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार लालकिले की प्राचीर से सैनिटरी पैड का जिक्र किया। अब 11.4 करोड़ किसान सम्मान राशि पा रहे हैं। फसल बीमा के अंतर्गत 1.4 लाख करोड़ रूपये के क्लेम किसानों को मिले हैं।

माइक्रो इरीगेशन और सूक्ष्म सिंचाई से करोड़ों किसानों की पैदावार बढ़ी है, वो कृषि में नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। किसानों की मौसम पर निर्भरता कम हुई है। भारत इस समय दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष व नगर पालिका अध्यक्ष मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, मंडल महामंत्री श्याम सिंह, सतीश उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे, जिला संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जान्हवी तिवारी, सभासद अलंकार जायसवाल, मृत्युंजय त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent