संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर भाव—विभोर गये श्रोता
रूपा गोयल
बबेरू, बांदा। बबेरू कस्बे पर विभिन्न जगहों पर हो रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा आयोजन पर सैकड़ों की संख्या पर श्रोताओं ने पहुंचकर कथा का रसपान कर भाव—विभोर हो गए। कस्बे के अतर्रा रोड पर मुख्य यजमान वेद प्रकाश तिवारी पत्नी उर्मिला तिवारी के द्वारा 7 दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमें कथा के छठवें दिन कथा वाचक अजय शास्त्री बिंदु जी महाराज अयोध्या धाम द्वारा रुक्मणी विवाह का सुंदर वर्णन किया गया।
उधर मुख्य यजमान राजकिशोरी सिंह चंदेल एवं वीरेंद्र सिंह चंदेल द्वारा भी 7 दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है जिसमें वृंदावन धाम से आए हुए कथावाचक आचार्य सुरेशानंद जी महाराज ने कथा का सुंदर वर्णन किया। वही सैकड़ों की संख्या पर मौजूद श्रोताओं ने श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर भाव—विभोर हो गए। कार्यक्रम में सुधीर तिवारी, शशि गुप्ता, प्रीति गुप्ता, निशा सिंह चंदेल, मिलन सिंह सहित सैकड़ों श्रोतागण मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।