विधायक के माता जी के निधन पर क्षत्रिय सभा ने की शोकभास
विधायक के माता जी के निधन पर क्षत्रिय सभा ने की शोकभास
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सीतापुर (इकाई) उत्तर प्रदेश की शोक सभा बैठक कलेक्ट्रेट कैंपस के अधिवक्ता चौमबर पर नंबर 16 में वरि. महामंत्री कुंवर वरुण सिंह तोमर (एडवोकेट )द्वारा आहूत की गई।
शोक सभा बैठक की अध्यक्षता संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य देवेंद्र सिंह भदोरिया (इमलिया) ने की। शोकसभा बैठक में जिला अध्यक्ष सुनील सिंह गौर (एडवोकेट) ने बताया कि विगत 24 मई को जनपद लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा के विधायक डॉक्टर राजेश्वर सिंह की माताजी श्रीमती तारा सिंह जी का 82 वर्ष की लंबी बीमारी के उपरांत आगरा में स्वर्गवास हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने के उपरांत आज लखनऊ स्थित बैकुंठधाम (भैसाकुंड) मे आज अंतिम संस्कार हुआ जिसमें जनपद के एवं क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने पहुंचकर अंतिम दर्शन कर अंत्येष्टि में शामिल हुए। शोक सभा में जिला अध्यक्ष सुनील सिंह गौर (एडवोकेट) ने परम श्रद्धये(श्रीमती तारा सिंह) माता जी के निधन पर02 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एव उनके परिवार एवं शुभचिंतकों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शकित ईश्वरप्रदान करें।
शोक सभा में अवनेद्र विक्रम सिंह. ज्ञान प्रकाश सिंह प्रतीक, दिनेश पाल सिंह, इंदू सिंह चौहान, हिमांशु सिंह मोनूभैया , ठाकुर प्रहलाद सिंह गौर, संतोष सिंह सेमरदहा, वीरेंद्र सिंह चौहान, प्रताप सिंह, चेयरमैन संतोष सिंह चौहान, रामचंद्र सिंह सोमवंशी .अनिल सिंह, रविराज सिंह .रिपुदमन सिंह. विनय सिंह . डीपी सिंह चौहान, प्रवेश सिंह, मोनू सिंह कोश्यारी, रमानिकेत सिंह तोमर, अमित सिंह कतरा,आशीष सिंह गौर, हिमांशु सिंह, अभय प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह दीपक तोमर.विजय वीर विक्रम सिंह, राम सिंह, राम प्रताप सिंह घनश्याम सिंह, अमन विकम सिंह.संदीप सिंह, प्रदीप सिंह .अजीत सिंह गौर, दीपक सिंह.संजय सिंह करका मुकेश सिंह सोनू सिंह अमर सिंह आशु सिंह अनुज सिंह.एवं गौरव सिंह पाताबोझ आदि लोग शोक सभा में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।