HomeJaunpurराशन सामग्री पाकर बनवासी समुदाय के परिवारों के खिले चेहरे

राशन सामग्री पाकर बनवासी समुदाय के परिवारों के खिले चेहरे

राशन सामग्री पाकर बनवासी समुदाय के परिवारों के खिले चेहरे

तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बनवासी समुदाय के परिवारों में पूर्व शिक्षण एवं पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था के संस्थापक संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में राशन वितरण किया गया। इस दौरान बराई, बेहडा, निहालापुर व सोहनी कानूवानी गांव के कुल 150 से ज्यादा बनवासी परिवारों में राशन वितरण किया गया जिसमें प्रत्येक परिवार को 30 किलो गेहूं व 4 किलो चना का दाल वितरित किया गया। इस बाबत संस्था के संस्थापक संतोष पाण्डेय ने बताया कि बनवासी समुदाय में संस्था प्रतिदिन 1 वर्ष से 5 वर्ष तक के कुल 100 से ज्यादा बच्चों को प्राइमरी स्तर की शिक्षा प्रदान कराती है जिसमें बच्चों को दूध एवं बिस्किट भी प्रदान किया जाता है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जो अभियान है, पूरी शिक्षा पूरा पोषण उसको पूर्ण करने में संस्था को जीव दया फाउंडेशन का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है।इस अवसर पर दीप नारायण, आनंद सिंह, नीरज कुमारी, गुड्डी, अनिता समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read