विदित हो कि थाना पर्यटक पुलिस के सेल्फ बैलेन्सिंग फ्रीगो स्कूटी से सारनाथ में गस्त के दौरान 04 वर्षीय बच्ची आरोही के अपने माता पिता व परिवार वालों से बिछुड़ गयी थी। जिसकी सूचना पर्यटक पुलिस को मिली थाना प्रभारी पर्यटक मय हमराह पुलिस बल के उक्त बच्ची आरोही के माता-पिता को मात्र 10 मिनट में खोज कर बच्ची के पिता अतुल कुमार पुत्र छोटेलाल निवासी बुरहानपुर को सुपुर्द किया गया। परिजनों अपनी बच्ची को पाकर प्रशन्न होते हुए पर्यटक पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद दिये।








