उरई नगर पालिका में सफाई व्यवस्था की पोल खुली, नये निरीक्षक ने की सख्ती
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई (जालौन)। नगर पालिका परिषद उरई में नए सफाई निरीक्षक एसके सिंह ने कार्यभार संभालते ही शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का बीड़ा उठाया है।
गुरुवार सुबह उन्होंने काशीराम कॉलोनी, कोंच रोड और वार्ड नंबर 12 का औचक निरीक्षण किया जहां सफाई व्यवस्था की बदहाली सामने आई। निरीक्षण के दौरान कई जगहों पर गंदगी का अंबार मिला और कई सफाई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाए गए। काशीराम कॉलोनी में लंबे समय से सफाई न होने की शिकायतों पर पहले भी अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। निरीक्षक एसके सिंह ने सुपरवाइजर से सफाई न होने का स्पष्टीकरण मांगा और कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, “समय पर काम न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।” स्थानीय निवासियों ने निरीक्षक के इस कदम की सराहना की लेकिन साथ ही मांग की कि नियमित निगरानी और ठोस कार्रवाई से ही शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार संभव है। क्या नए निरीक्षक का यह प्रयास उरई को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सफल होगा, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














