भक्ति के जागरण से मिटता है अहंकार, बरसती है प्रभु कृपा: दिवाकर महाराज

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। हंसारी में सिद्धेश्वर बालाजी धाम ट्रस्ट एवं राय परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास दिवाकर महाराज ने भक्ति, समर्पण और सत्कर्म का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य परमात्मा के प्रति समर्पित होकर सत्कर्म करता है तो उसका अहंकार मिट जाता है और उसे प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। महाराज ने कहा कि संसार के क्षणिक सुखों के बजाय भगवान की भक्ति मांगनी चाहिए। सुख में मनुष्य अक्सर ईश्वर को भूल जाता है जबकि दुख उसे प्रभु का स्मरण कराता है। श्रीमद्भागवत को कल्पवृक्ष का पका हुआ फल बताते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं से निरंतर कथा श्रवण कर जीवन को भक्तिमय बनाने का आह्वान किया। इस दौरान हनुमान अंश के निर्देशक के माता-पिता सुधा एवं शशिकांत चतुर्वेदी कथा श्रवण करने पहुंचे। उनका भजन के साथ स्वागत किया गया तथा आयोजक परिवार ने धर्म पट्टिका पहनाकर अभिनंदन किया कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में आयोजक नितेंद्र रघुवीर राय ने आभार व्यक्त किया।







