जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान, बीकेडी में गूंजा संविधान का संदेश

  • जागरूक मतदाता ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान, बीकेडी में गूंजा संविधान का संदेश

  • संविधान दिवस पर प्रतियोगिताओं के जरिये युवाओं को किया गया जागरूक

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय के विधि विभाग में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्राचार्य प्रो. एसके राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन और संवैधानिक मूल्यों के प्रति निष्ठा की शपथ के साथ हुआ। इस दौरान भारतीय संविधान के मूल्य एवं वर्तमान प्रासंगिकता विषय पर व्याख्यान हुआ। वहीं मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रेम नारायण प्रथम, रवि वर्मा द्वितीय और जयंती राजपूत तृतीय रहे। भाषण प्रतियोगिता में अश्वनी साहू ने पहला, राहुल जोशी और सत्येंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दूसरा तथा दिनेश कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव शेखर सिंह ने किया। इस अवसर पर विधि विभागाध्यक्ष प्रो. एलसी साहू सहित महाविद्यालय के शिक्षक, राष्ट्रीय सेवा योजना के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।