HomeSitapurसीतापुर के मृदु जी को बरेली में किया गया सम्मानित

सीतापुर के मृदु जी को बरेली में किया गया सम्मानित

सीतापुर के मृदु जी को बरेली में किया गया सम्मानित

तेजस टूडे ब्यूरो
विशाल रस्तोगी
बिसवां, सीतापुर। जनपद के विख्यात कवि साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु को रोटरी क्लब बांस बरेली द्वारा सम्मानित किया गया। ऱोटरी क्लब की बैठक में आयोजित कवि गोष्ठी में उनका सम्मान वरिष्ठ पदाधिकारी वीपी खंडेलवाल व प्रेम प्रकाश गुप्त ने किया। राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय मंत्री साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु ने अपने आशु कवित्व से सभी को मंत्र—मुग्ध कर दिया। उन्होंने हास्य व्यंग व ओज पूर्ण काव्य पाठ करते हुए जमकर तालियां बटोरीं।
तेरी खातिर प्यार का नया स्टाइल बन जाऊंगा। अगर प्यार से छुओगी तो टच मोबाइल बन जाऊंगा। यदि हमास सी कातिैल नजर ने कत्ल किया मेरे दिल का, तो छोडूंगा नहीं तुझे में मैं इजराइल बन जाऊंगा।। उन्होंने सिंदूर आपरेशन की सफलता से बढ़े भारत के गौरव को रेखांकित करते हुए कहा—— मिलाकर आंख दुनिया से ये भारत बात करता है। पटखनी पर पटखनी दे जो उससे धात करता है। बुलेट ए के सैतालिस की कभी आयात करता था। वहीं अब विश्व में ब्रह्मोस का निर्यात करता है।।
इसी क्रम में बरेली के वरिष्ठ गीतकार कमल सक्सेना ने शानदार काव्य पाठ करते हुए कहा— मिटेंगी हस्तियां तेरी वतन तब याद आयेगा। मिले़ंगी ठोकरें अपना वतन तब याद आयेगा।। विदेशी रंग में पलकर तेरी बेटी जवां होगी, तुम्हे इस देश का चालो चलन तब याद आयेगा। संचालन राष्ट्रीय कवि संगम बरेली के जिलाध्यक्ष रोहित राकेश ने किया। मनमोहन गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read