पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव
पेड़ से लटकता मिला किशोर का शव
प्रदीप कुमार
हरदोई। माधौगंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती इलाके में किशोर का संदिग्ध हालत में गांव के बाहर पेड़ में रस्सी से शव लटकता मिला। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।माधौगंज थाना क्षेत्र के गांव नई बस्ती निवासी किशोर बाहर रह कर मजदूरी करता था। जहां से वह किशोर अपने गांव वापस लौटा। गांव के लोगों के द्वारा किशोर की पिटाई के बाद से वह कहीं गायब हो गया।
इसके तीसरे दिन शुक्रवार को किशोर का शव गांव के बाहर फांसी पर लटकता हुआ देखा गया। इस बारे में पुलिस पर आरोप है कि उसने कोई मोहलत दिए बगैर आनन-फानन में किशोर के शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। इस मामले को लेकर इलाके में सनसनी फैली हुई है। कि माधौगंज थाने के नई बस्ती निवासी सोबरन की काफी साल पहले मौत हो गई थी। उसके चार बेटे थे। सभी बाहर मेहनत-मजदूरी करते थे। सोबरन का सबसे छोटा बेटा 17 वर्षीय मुनेश्वर दयाल बुधवार को गांव आया हुआ था। उसे तमाम गांव वालों ने आते हुए देखा भी था, लेकिन मुनेश्वर दयाल अपने घर नहीं पहुंचा। लेकिन जब घर वालों को पता चला कि वह गांव आया हुआ है।कि उसी बीच गांव के कुछ लोगों ने किसी बात पर मुनेश्वर की पिटाई कर दी। तभी से वह गायब हो गया। हर तरफ उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ से मुनेश्वर का शव फांसी पर लटक रहा था। इसका पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। इस बारे मे बताया गया है कि इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में शव को अपने कब्ज़े में ले लिया। जबकि उसकी मां अपने बेटों के बाहर होने का हवाला देते हुए पुलिस से मोहलत मांगती रही, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। घटना को लेकर गांव के लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।