HomeTrendingराम बारात देखने गये किशोर की पिटाई, सीसीटीवी वीडियो वायरल

राम बारात देखने गये किशोर की पिटाई, सीसीटीवी वीडियो वायरल

  • राम बारात देखने गये किशोर की पिटाई, सीसीटीवी वीडियो वायरल

तेजस टूडे ब्यूरो
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में राम बारात देखने गए एक किशोर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित नैतिक के अनुसार सब्जी मंडी के पास आधा दर्जन युवकों ने उसके साथ मारपीट की। घटना 12 अक्टूबर की बताई जा रही है। मारपीट का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित नैतिक का आरोप है कि युवकों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जिससे उसके शरीर पर कई चोटों के निशान हैं। नैतिक ने यह भी आरोप लगाया कि मामले में थाने में उसकी सुनवाई नहीं हुई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब किशोर राम बारात देखने के लिए गया था। फिलहाल मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और घटना के पीछे की वजह के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 

 

 

 

Must Read