HomeTrending16वीं बटालियन सीआरपीएफ ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

16वीं बटालियन सीआरपीएफ ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

  • 16वीं बटालियन सीआरपीएफ ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को किया नमन

तेजस टूडे ब्यूरो
आरके धनगर
मथुरा। पुलिस स्मृति दिवस पर 16वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वाहिनी मुख्यालय रांची बागर स्थित कैंप में शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए नितिन कुमार कमाण्डेंट 16 बटा० सीआरपीएफ ने कहा कि 21 अक्टूबर 1959 को हॉट स्प्रिंग लद्दाख क्षेत्र में सीआरपीएफ के एक छोटे से गश्ती दल ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए सर्वाेच्च बलिदान दिया। जब चीनी सेना ने अचानक घात लगाकर हमला किया तब संख्या में बहुत कम होने के बावजूद सीआरपीएफ के जवानों ने असाधारण साहस और वीरता का परिचय देते हुए मोर्चा संभाला। इस संघर्ष में सीआरपीएफ के 10 जवानों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे, इसलिये 21 अक्टूबर को उनकी शहादत पर पूरे देश की पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है। नितिन कुमार कमाण्डेंट 16 बटा० सीआरपीएफ ने विगत वर्ष के दौरान शहीद हुए जवानों के नाम पढ़कर सुनाए एवं उनके बलिदान को नमन किया। साथ ही बताया कि हमारे शहीदों की कुर्बानियाँ ही हमें राष्ट्र की सेवा के प्रति समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देती हैं। इस अवसर पर जय प्रकाश सिंह (द्वितीय कमान अधिकारी), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. सुनील धाकड़, विनेश त्यागी (उप कमांडेंट), राजपत्रित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारीगण एवं सभी कार्मिक उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read