शिक्षक जयराम ने बढ़ाया बेल्हा का गौरव
शिक्षक जयराम ने बढ़ाया बेल्हा का गौरव
अजय जायसवाल
पट्टी, प्रतापगढ़। राज्य हिंदी संस्थान वाराणसी द्वारा पट्टी के कवि और साहित्यकार जयराम पांडेय की दो चयनित अवधी कहानियों का वाराणसी में आडियो रिकॉर्डिंग संपन्न हुई। अवधी भाषा को और भी समृद्ध बनाने के लिए इस ऑडियो रिकॉर्डिंग को स्कूल में बच्चों को सुनाया जाएगा। पट्टी नगर के रहने वाले कवि और साहित्यकार जयराम पांडेय राही जी बेसिक शिक्षा विभाग में उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। कवि सम्मेलन और साहित्य के क्षेत्र में हमेशा सक्रिय रहने वाले जयराम पांडेय की पुस्तक किसान देवता, बेल्हा के पावन धाम तथा स्वर कुंज काव्य संग्रह का प्रकाशन व विमोचन पहले ही हो चुका है। सन 2023 में उनके द्वारा लिखी दो अवधी कहानी नेकीचंद जल संरक्षण पर तथा बिटिया बालिका शिक्षा तथा नारी सशक्तिकरण को दिशा देती है। सामाजिक सरोकारों से जुड़ी दोनों कहानियां को राज्य हिंदी संस्थान वाराणसी द्वारा चयनित किया गया था, अब दोनों कहानियों का ऑडियो रिकॉर्डिंग इस समय चल रही है। बुधवार को दोनों अवधी कहानियों की ऑडियो रिकॉर्डिंग संपन्न हुई। इसके बाद ऑडियो को विभिन्न स्कूलों में बच्चों के दिशा के लिए उन्हें शिक्षित किया जाएगा उनके कहानियों की ऑडियो रिकॉर्डिंग संपन्न होने पर पट्टी तहसील क्षेत्र के कई लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया है। वहीं साहित्यकार डा. रामबोध पांडेय, शिक्षक सर्वेश मिश्रा, प्राथमिक शिक्षा संघ के अध्यक्ष डॉ. पन्ना लाल यादव, डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पप्पू गुप्ता, मानिक चन्द शुक्ला, हमदम प्रतापगढ़ी सहित कई लोगों ने उनकी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त किया है जिससे लोगों में हर्ष व्याप्त है। कवि और साहित्यकार मनोज यादव ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि न सिर्फ पट्टी क्षेत्र बल्कि अवधी भाषा और जनपद के लिए गौरव का विषय है।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2024/01/018-15-300x215.jpg)
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/12/ADD-DURGA-CITY-31122023.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/11/Librery.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/10/Vaibhav-Advertising-Hub%E2%AD%86-Districts-only-Ladies-Ajav-contact-for-voice-recording-and-all-types-of-publicity-Address-Kali-Kutti-Maihar-Devi-Marg-Olandganj-Jaunpur-Mo.-9151640745-9236196989.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/06/ADD-R-S-WORD-VARANASI.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/ADD-Vande-Kashi-Varanasi-Dravin-Dubey-9555942600-Nirbhay-Chaubey-9565506368.jpeg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/05/Lotus-Ladies-Hub-Jaunpur.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/05/0000-1.jpg)
![Jaunpur News: Two arrested with banned meat](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2021/12/ADD-Ravi-Shoo-Store-shahganj-Chandan-Agrahari.jpg)
![JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/12/ADD-HASH-INNOVATION.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-01.jpg)
![](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2023/08/ADD-2.jpg)
![Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-02-JNP.jpg)
![बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला](https://tejastoday.com/wp-content/uploads/2022/01/ADD-JOB-01-ALD.jpg)