Jaunpur News : स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस
हिमांशु विश्वकर्मा
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के पी0जी0 कॉलेज में 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस शुक्रवार को मनाया गया। इस उपलक्ष्य पर लगभग २०० छात्र/छात्राओं को योग शिक्षक सुरेश सोनी ने योग कराया। योग शास्त्रों के अनुसार योग का अभ्यास व्यक्तिगत चेतना को सार्वभौमिक चेतना के साथ जोड़ता है जो मन और शरीर, मनुष्य और प्रकृति के बीच पूर्ण सामंजस्य का संकेत देता है।” विश्व भर में 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस को लेकर विशेष आयोजन किए गए। ज्ञात हो कि पहली बार 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। योग के मामले में भारत विश्व गुरु है।
भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और योग के जरिए सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा दिया। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग लाभकारी है। यह शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति प्रदान करता है। भारतीय संस्कृति से जुड़ी ये क्रिया अब विदेशों तक फैल चुकी है। हर साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है और इस दौरान दुनियाभर के लोग सामूहिक रूप से योगाभ्यास करते हैं। इस अवसर पर प्रो. सुरेश पाठक (प्राचार्य), योग शिक्षक सुरेश सोनी, ब्रह्मदेव मिश्र, डॉ श्याम दत्त दूबे, डॉ अजय वर्मा, डॉ विजय जायसवाल, डॉ बृजेश चौबे, सभी प्राध्यापक, कर्मचारी व लगभग २०० छात्र—छात्राएं उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।