छठें दीपोत्सव में 15 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य: योगी

छठें दीपोत्सव में 15 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य: योगी

समयबद्वता के साथ बेहतर समन्वय से पूरा किया जाय
दीपोत्सव 23 अक्टूबर को भव्यता एवं दिव्यता से मनाया जायेगा
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। छठवें दीपोत्सव की तैयारी के सम्बंध में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या जायजा लिया। मुख्यमंत्री रामकथा पार्क पर निर्मित हेलीपैड पर उतरने के बाद सीधे रामकथा पार्क का निरीक्षण किया। दीपोत्सव के लिए आवश्यक तैयारी करने एवं संत महात्माओं अन्य विशिष्ट महानुभावों के बैठने की व्यवस्था करने को कहा। मुख्यमंत्री अगले चरण में श्रीराम लला विराजमान मंदिर एवं मंदिर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

वहां भी बेहतर व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिये गये। मुख्यमंत्री ने साकेत महाविद्यालय में बनाये जा रहे हेलीपैड का भी निरीक्षण किया तथा जल्द से जल्द आवश्यक सम्बंधी कार्यवाहियां पूरी करने के निर्देश दिये गये। मुख्यमंत्री ने अगले चरण में राम की पैड़ी, सरयू आरती स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दीपोत्सव के तैयारी के सम्बंध में आवश्यक जानकारी दी। हवाई पट्टी पर उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्द्र यादव, डा0 अमित सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्षगण, पदाधिकारीगण आदि ने स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने दीपोत्सव के निर्धारित स्थानों का निरीक्षण किया तथा मुख्यमंत्री ने अयोध्या के संत महात्माओं से सहयोग की अपील की।
हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम, अपर पुलिस महानिदेशक बीवी शर्मा, मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा, पुलिस उपमहानिरीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा, नगर आयुक्त विशाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, अपर जिलाधिकारी नगर सलिल पटेल, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन सिंह, क्षेत्राधिकारी अयोध्या राजेश तिवारी, क्षेत्राधिकारी अधिसूचना दिनेश पाठक सहित अनेक शासन, प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ सरयू होटल में बैठक किया।

निर्देश दिया गया कि छठवें दीपोत्सव के लिए बेहतर व्यवस्थायें किया जाय। उल्लेखनीय है कि भाजपा सरकार बनने के बाद 2017 से दीपोत्सव मनाने का कार्यक्रम शुरू हुआ था इस वर्ष पूरे जनपद में 18 लाख दीपक जलाये जायेंगे और राम की पैड़ी में 15 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य निर्धारित है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभाग बेहतर समन्वय से कार्य करें और इसमें कोई कमी न रहने पाये तथा इसकी नियमित रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजी जाय। इस मेले में 8 विदेशी रामलीलाओं के अलावा 16 बड़े वाहनों पर पर्यटन और सूचना विभाग की झांकी भी तैयार की गयी है इसको भी बेहतर ढंग से प्रदर्शन करने के निर्देश दिया गया।

दीपोत्सव की तैयारियाें के सम्बन्ध में रामकथा संग्रहालय में हुई बैठक
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा एवं जिलाधिकारी नितीश कुमार की उपस्थिति में दीपोत्सव 2022 की तैयारियाें के सम्बंध में रामकथा संग्रहालय में बैठक आहुत की गयी। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में दीपोत्सव सम्बंधित कार्य करने वाले सम्बंधित विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि बेरीकेटिंग के कार्य को समय से पूर्ण कर लिया जाय तथा जो बेरीकेटिंग लगायी जा रही है उसकी मजबूती को भी चेक कर लिया जाय। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिये कि सभी कार्यक्रम स्थल रामकथा पार्क, राम की पैड़ी, श्रीराम जन्मभूमि आदि में कनेक्शन को अच्छे से चेक कर लिया जाय तथा नेट की पर्याप्त व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाय। इस कार्य में लगे सभी व्यक्तियों के फोटोयुक्त पास निर्धारित स्थल के लिए बनाये जाय।

अधिकारीद्वय ने कहा कि वीआईपी के लिए अच्छी क्वालिटी की गाड़ियां लगायी जाय तथा उन पर लगे ड्राईवर व अन्य स्टाफ की सूची तैयार कर उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि अच्छी क्वालिटी के एम्बुलेंस, दवायें व चिकित्सक की व्यवस्थायें सुनिश्चित करें और मुख्य चिकित्सा अधिकारी चिकित्सा सम्बंधी सभी व्यवस्थाओं को स्वयं चेक करें। इसके साथ ही पार्किंग की व्यवस्था, कार्यक्रम स्थलों पर बैठने की व्यवस्था बेहतर की जाय तथा जल पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं पुलिस विभाग द्वारा होटल, ढाबों, वाहनों आदि की चेकिंग बढ़ाते हुये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाय। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने कहा कि रास्ते में स्वागत के लिए लोग रहेंगे, बेरीकेटिंग के पीछे पुलिस को यह जानकारी दे दी जाय। रामकथा पार्क में सुचार रूप से आने की व्यवस्था मजबूत हो, के लिए ट्रैफिक व्यवस्था नामित मजिस्ट्रेट व पुलिस देख लें। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण रामकथा पार्क में भी किये जाने की व्यवस्था की जाय। उक्त अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी गण व पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

23 अक्टूबर को छठवां दीपोत्सव मनेगा
अयोध्या। 23 अक्टूबर को छठवां दीपोत्सव मनाया जा रहा है इसके लिए तैयारियां स्थानीय एवं शासन स्तर पर युद्वस्तर पर जारी हैै। विशेषकर उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव गृह एवं सूचना विभाग के निर्देश तथा सूचना निदेशक शिशिर के निर्देश के क्रम में उपनिदेशक अयोध्या मण्डल/प्रभारी मुख्यमंत्री मीडिया सेन्टर लोकभवन के डा0 मुरलीधर सिंह ने बताया है इसके लिए दीपात्सव 2022 की शासन ने मीडिया एडवाइजरी भी जारी की जा रही है कि पांचों दीपोत्सव में हमारे मीडिया का व्यापक सहयोग मिला है और हम लोग पांचों दीपोत्सव के साक्षी है। छठवा दीपोत्सव वर्तमान सरकार बनने के योगी पार्ट-2 में प्रथम बार आयोजित हो रहा है। इसको और भव्यता के साथ मनाने के निर्देश दिये गये है तथा मीडिया पास की आवश्यकता 23 अक्टूबर 2022 को ही आवश्यकता होगी। शासन और प्रशासन से सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुये अभी निर्णय नही लिये गये है तथा इस पर शीघ्र निर्णय लिये जाने की संभावना है। शासन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इस पर मंथन जारी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent