HomeTrending1.52 करोड़ से संवरेगी तालपुरा मण्डी, किसानों एवं व्यापारियों को मिलेंगी बेहतर...

1.52 करोड़ से संवरेगी तालपुरा मण्डी, किसानों एवं व्यापारियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

  • 1.52 करोड़ से संवरेगी तालपुरा मण्डी, किसानों एवं व्यापारियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। तालपुरा मंडी में किसानों, व्यापारियों और पल्लेदारों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 1 करोड़ 52 लाख 41 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस धनराशि से मंडी परिसर में नीलामी चबूतरों की मरम्मत, अस्थायी भंडारण एवं दुकानों की व्यवस्था तथा पल्लेदार शेड का सुधार कराया जाएगा। परियोजना के तहत मौजूदा संरचनाओं में पार्टिशन लगाकर भंडारण और दुकानों के लिए अतिरिक्त स्थान विकसित किया जाएगा। वहीं 10 लाख 13 हजार रुपये से विद्युत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए हाईमास्ट और एलईडी लाइट लगाई जाएंगी। इसके अलावा पेयजल सुविधा के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था भी की जाएगी। मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मंडियों में किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा कराया जाएगा जिससे किसानों को उपज की नीलामी, भंडारण और व्यापारिक गतिविधियों में सहूलियत मिल सके।

 

 

 

 

Must Read