संविधान की शपथ लेकर पुलिसकर्मियों ने कर्तव्यनिष्ठा का लिया संकल्प

  • संविधान की शपथ लेकर पुलिसकर्मियों ने कर्तव्यनिष्ठा का लिया संकल्प

  • एसएसपी ने पुलिस लाइन में कराया प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

तेजस टूडे ब्यूरो
मुकेश तिवारी
झांसी। संविधान दिवस पर गुरुवार को पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराते हुए संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।