मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में छात्र-छात्राओं को वितरित हुआ टैबलेट एवं तिरंगा

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में छात्र-छात्राओं को वितरित हुआ टैबलेट एवं तिरंगा

‘वन्दे मातरम’ व ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों से गूंजा परिसर
अब्दुल शाहिद
बहराइच। प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों के सम्बन्ध में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता के उपरान्त मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्य मंत्री वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के.पी. मलिक ने एम.एल.सी. डा. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, पयागपुर के सुभाष त्रिपाठी व नानपारा के राम निवास वर्मा, जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र सहित अन्य अतिथियों के साथ मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अन्तर्गत चयनित 32 छात्र-छात्राओं को टैबलेट व तिरंगा का वितरण किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ अन्तर्गत आगामी 11 से 17 अगस्त तक ‘‘स्वतन्त्रता सप्ताह’’ तथा ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम में जनपदवासियों विशेषकर छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंत्री श्री मलिक ने विधायकगणों, अधिकारियों तथा छात्र-छात्राओं के साथ कलेक्ट्रेट स्थित सभागार से स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिसर स्थित त्रिमूर्ति स्थल तक तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा पहुंचने पर सेनानी परिषद के सचिव रमेश चन्द्र मिश्रा ने स्वागत किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों द्वारा ‘‘वन्दे मातरम’’ व ‘‘भारत माता की जय’’ के गगन भेदी नारों से लोगों को प्रेरित किया। इसके पहले मंत्री ने अन्य अतिथियों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में उकेरी गई रंग-बिरंगी रंगोली का भी अवलोकन किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : Faridul Haque Memorial P.G. College Talimabad, Sabarhad Shahganj Jaunpur | B.A, | M.A, | M.Sc | B.Sc, | B.Com Hindi And English Medium Contact Form 9236926850, 9936764005, 7897825153

RK Hospital And Blood Component Center

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent