HomeJaunpurJuanpur News : वृद्धाश्रम में भोजन व किट का हुआ वितरण

Juanpur News : वृद्धाश्रम में भोजन व किट का हुआ वितरण

Juanpur News : वृद्धाश्रम में भोजन व किट का हुआ वितरण

जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर मेन व सायमा खान वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्व. सायमा खान की जयन्ती पर सैयद अलीपुर स्थित वृद्धाश्रम में भोजन व दैनिक प्रयोग होने वाली सामग्री की किट का वितरण किया गया। दैनिक किट में टूथपेस्ट, ब्रश, ठंडा तेल, नहाने व कपड़ा धोने का साबुन, सर्फ व शैम्पू आदि सामग्री वृद्धाश्रम में महिला व पुरुष कुल 73 बुजुर्गों को सेवा पहुंचाई गई।

सामग्री की किट पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। संयोजक शकील अहमद ने कहा कि बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने एवं उनसे आशीर्वाद पाने हेतु वृद्धाश्रम आयें जहाँ बुजुर्गों के चेहरे पर जो मुस्कान आया वो बहुत ही अमूल्य है। वृद्धाश्रम संचालक रवि चौबे ने बताया कि यहां ऐसे लोग रहते हैं जिन्हें अलग-अलग कारण से उनके परिवार ने छोड़ दिया है। कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनका अब इस दुनिया में कोई नहीं है। ऐसे में इन लोगों की सेवा करने के लिए उन्होंने सायमा वेलफेयर सोसाइटी और लायन्स क्लब जौनपुर मेन के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर डा. वीएस उपाध्याय, नीरज शाह, शकील मंसूरी, मनोज चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read