हार के बाद भी विधायक बन सकते हैं स्वामी प्रसाद मौर्य! जानिए क्या है अखिलेश यादव का प्लान
लखनऊ। विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिला. वहीं सपा को हार का सामना करना पड़ा. लेकिन सपा को वोट प्रतिशत में शानदार बढ़त मिली. सपा का मानना है कि उसका वोट प्रतिशत चुनाव से पहले पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य समेत अन्य नेताओं की वजह से बढ़ा है. इसे देखते हुए सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य को चुनाव हारने के बाद भी विधान सभा भेजने का प्लान बनाया है।



