HomeJaunpurJaunpur News : गांव की खुशहाली के लिये किया गया हवन-पूजन

Jaunpur News : गांव की खुशहाली के लिये किया गया हवन-पूजन

Jaunpur News : गांव की खुशहाली के लिये किया गया हवन-पूजन

सिकरारा, जौनपुर। गांव की खुशहाली, शांति व सुख समृद्धि की कामना के लिए खानापट्टी गांव में श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन करके लोगों ने यज्ञ के हवन कुंड में आहुति दी। देर शाम आयोजित विशाल भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

गांव की प्रधान किरन सिंह व उनके पति समाजसेवी विनय सिंह की अगुवाई में गांव के विश्वम्भर नाथ योगेंद्र आश्रम मन्दिर पर विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पूजन-अर्चन कराकर श्रीरामचरित मानस पाठ शुरू हुआ। मानस पाठ के समापन के बाद हनुमान चालीसा व आरती की गई। दोपहर 12 बजे मंदिर परिसर में बने हवन कुंड में लोगों ने आहुति दी। भारी संख्या में ब्राह्मण यजमानों ने भाग लेकर ग्रामवासियों में सुख-शांति बने रखने की कामना के साथ आहूतियां दीं।

हवन हो जाने के बाद मन्दिर में एकत्रित गांव के सैकड़ों भक्तों ने ग्रामदेवता के साथ देवी-देवताओं के जयकारे लगाते हुए पूरे गांव की परिक्रमा की। भक्तों का मानना है कि इस पूजा के बाद यहां के ग्रामीणों को किसी भी दैविक आपदा या आकाल जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है और क्षेत्र में सुख-शांति बनी रहती है। इस अवसर पर अरविंद सिंह, अवधेश सिंह, अमित सिंह, अशोक सिंह, शिवानन्द सिंह, अविनाश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, नीरज सिंह, जय प्रकाश सिंह, आनन्द सिंह, शरद सिंह, सुशील सिंह, कमलेश सिंह, अनिल सिंह, सिंटू सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, सुनील सिंह, सोनू सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read