HomeJaunpurसमस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन

समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन

समस्याओं को लेकर विद्यार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन

तेजस टूडे ब्यूरो
जौनपुर। तिलकधारी सिंह स्नाकोत्तर महाविद्यालय में समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य को 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। जिसमें विद्यालय व विद्यार्थियो से संबंधित अनेक समस्याओं के निराकरण की मांग की गयी। मांगों में संकाय में विद्यार्थियों को पीने हेतु स्वच्छ जल की व्यवस्था, महाविद्यालय के शौचालय की साफ सफाई, गर्ल्स कॉमन रूम में सेनेटरी पैड एण्ड डिस्ट्रॉय मशीन की व्यवस्था, केन्द्रीय पुस्तकालय में छात्रों के पाठ्यक्रमों के संबंधित पुस्तक उपलब्ध कराई जाए, स्नातक एवं परास्नातक विद्यार्थी को पिछले दो सत्रों से स्मार्टफोन व टेबलेट का वितरण नहीं किया गया है उसे जल्द से जल्द वितरण किया जाना चाहिए, महाविद्यालय परिसर में जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव की तिथियां घोषित की जाए शामिल रहा। मुद्दों को प्रखरता से रखते हुए छात्राओं का नेतृत्व कर रहीं शिवांगी कौशल और छात्रों का नेतृत्व कर रहे शानू सिंह ने महाविद्यालय प्रशासन को चेतवानी भी दिया कि अगर इन सभी मुद्दों पर जल्द और उचित कार्यवाही नहीं होती है तो अभाविप जौनपुर एक बड़े आंदोलन के लिये बाध्य हो सकता है। विभाग संगठन मंत्री ज्ञानेन्द्र प्रताप व विभाग संयोजक पवन सोनकर ने विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं का हर्ष बढ़ाते हुए बोले कि जब किसी भी विद्यार्थी की उचित मांग हो तो वे सामूहिक रूप से मात्र उस छात्र छात्रा की मांग नहीं रह जाती अपितु वह अभाविप की मांग बन जाती है। हम आज से नहीं अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थियों के हित में अपनी मांग को रखते आ रहे हैं और उसे पूर्ण करने का पूरा प्रयास भी करते हैं। इस मौके पर सेजल जासवाल, अंचल मौर्या सहित सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read