Homeहापुड़किसानों के लिए सिरदर्द बन रहे आवारा पशु, कर रहे नुकसान

किसानों के लिए सिरदर्द बन रहे आवारा पशु, कर रहे नुकसान

किसानों के लिए सिरदर्द बन रहे आवारा पशु, कर रहे नुकसान

अनिल कश्यप
हापुड़। क्षेत्र के गांवों में बड़ी तादाद में आवारा पशुओं की संख्या में इजाफा होने से किसानों की फसलों को नुकसान हो रहा है, जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। आवारा पशुओं को खेतों में घुसने से रोकने के लिए किसानों को दिन-रात पहरा देना पड़ रहा है। बावजूद इसके आवारा पशु किसानों की फसलों को लगातार नुकसान पहुंचा रहे हैं।

किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल इस समय खेतों में लहरा रही है, तो वही उस लहराती फसल को जमींदोज करने के लिए आवारा पशु कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक तरफ जहां किसान को मौसम के कारण क्षति झेलनी पड़ती है तो वही दूसरी तरफ रही सही कसर यह आवारा पशु पूरी कर रहे हैं। हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में स्थित ग्राम बझिलपुर के किसान ज्ञानेंद्र त्यागी ने बताया कि किसानों को इस समय पूरी तरह से परेशान है। खेतों में फसल को सुरक्षित उगाने के लिए अब किसान को दिन रात पहरा देना पड़ रहा है।

खेत से नजर हटते ही आवारा पशु फसल को चट व चौपट कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि गौशाला संचालकों को इस ओर ध्यान देकर ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि किसानों की फसल बच सके और आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान से किसानों को निजात मिल सके।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read