HomeTrendingअखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की प्रदेश कमेटी गठित

अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की प्रदेश कमेटी गठित

  • अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की प्रदेश कमेटी गठित

  • राजेन्द्र प्रसाद संरक्षक, शिव प्रसाद अध्यक्ष, नितिन महामंत्री, दीपक, अनिल उपाध्यक्ष, गोपाल मंत्री मनोनीत

तेजस टूडे ब्यूरो
अजय जायसवाल
गोरखपुर। अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा की बैठक राजेन्द्र नगर स्थित रमादा होटल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल एवं नेपाल राष्ट्र के प्रभारी सतीश जायसवाल ने किया।
इस दौरान संगठन को सशक्त एवं प्रभावी बनाने, समाज में एकता एवं जागरूकता बढ़ाने तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए अपने विचार रखे।
इस दौरान सर्वसम्मति से प्रदेश कमेटी का गठन किया गया जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन संपन्न हुआ। नवगठित टीम से संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलने की आशा व्यक्त की गई। अंत में अध्यक्ष सतीश जायसवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख ईश्वर चंद्र जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, कुणाल जायसवाल, पंकज जायसवाल, महेश जायसवाल, विशाल जायसवाल, बद्री जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

मनोनीत पदाधिकारीगण
संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल, अध्यक्ष शिव प्रसाद जायसवाल (ब्लाक प्रमुख), महामंत्री नितिन जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जायसवाल, अनिल जायसवाल, संतोष जायसवाल, सुनील जायसवाल, मंत्री गोपाल जायसवाल, दुर्गा जायसवाल बरहज, मीडिया संयोजक अभय जायसवाल वाराणसी, सोशल मीडिया संयोजक डा. अमरनाथ जायसवाल, कार्यसमिति सदस्य अमित जायसवाल, रमाशंकर जायसवाल, मनीष जायसवाल, जन संपर्क अधिकारी सुरेश जायसवाल, महिला उपाध्यक्ष बीना जायसवाल, रागिनी जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read