अवध की नगरी में रामलीलाओं का मंचन शुरू

अवध की नगरी में रामलीलाओं का मंचन शुरू

राम व सीता के जन्म की लीलाओं का हुआ मंचन
रामजन्म, ताड़का वध व अहिल्या उद्धार ने किया मंत्र—मुग्ध
शुभम जायसवाल
लखनऊ। शारदीय नवरात्रि की शुरूआत होते ही अवध की नगरी लखनऊ रामलीला का मंचन शुरू हो गया। हालांकि अभी दर्शकों की आमद कम ही है परंतु एक-दो दिन में जैसे ही लखनऊ राममय होगी तो लीलाओं के मंचन में भक्तों और दर्शकों का जमावड़़ा लगना शुरू हो जाएगा। पहले दिन कहीं प्रभु राम जन्म की मनोहारी लीला हुई तो कहीं ताड़का वध और अहिल्या उद्धार की लीला का मंचन हुआ। सदर की प्राचीन रामलीला की शुरूआत सोमवार को धरती पूजन और आकाशवाणी लीला के साथ हुआ। ऐशबाग की रामलीला में जन्मे प्रभु राम की लीला में प्रथम संध्या में राजा दशरथ के घर प्रभु राम का जन्म पुष्प वर्षा के बीच हुआ।

इसके पहले ताड़का वधङ्क मारीच-सुबाहु वध और अहिल्या उद्धार लीला ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। ऐशबाग रामलीला मैदान पर रामोत्सव 2022 का विधिवत उद्घाटन पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा रामलीला समिति के अध्यक्ष हरीश चन्द्र अग्रवाल और सचिव आदित्य द्विवेदी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। रामलीला के पहले सुरभि कल्चरल ग्रुप द्वारा भगवान श्री राम पर आधारित नृत्य की मोहक प्रस्तुति हुई।

मौसमगंज में हुआ ताड़का वध
डालीगंज क्षेत्र की मौसमगंज रामलीला में दशरथ दरबार से लीला शुरू हुई। इसके बाद राम जन्मङ्क यज्ञ विध्वंसङ्क मुनि आगमन से लेकर ताड़का वध तक लीला का मंचन किया गया। राम के अभिनय में अमन त्रिपाठीङ्क लक्ष्मण अभिषेक त्रिपाठीङ्क दशरथ शिव कुमार वर्मा और ताड़का के अभिनय में आशीष प्रकाश मंच पर रहे। राम और ताड़का के संवाद लोगों को भा गए। ताड़का द्वारा आज कहां से इस जंगल में शोर भयंकर छाया हैङ्क किसने मेरा खौफ छोड़कर सोते मुझे जगाया है।

खदरा में नारद मोह व राक्षस अत्याचार
सीतापुर रोड़ के खदरा की रामलीला में पहले दिन नारद मोह आकाशवाणी और राक्षस अत्याचार की लीला खेली गई। यहां नारद के अभिनय में अजय शर्मा और रावण के अभिनय में सोनू मिश्रा ने सशक्त अभिनय किया।

सदर में धरती पूजन व आकाशवाणी गूंजी
छावनी के सदर में लाल गुरुचरण लाल रौनियार वैश्य रामलीला प्रन्यास की ओर से लीला के प्रथम दिवस धरती पूजन और प्रभु राम के अवतरण की आकाशवाणी के साथ हुई।

आलमबाग में हुई रामावतार की भविष्यावाणी
रेलवे रामलीला दशहरा कमेटी के तत्वावधान में वेजीटेबुल ग्राउण्ड़ में पहले दिन पूजन अर्चन के बाद रामलीला मंचन की शुरूआत हुई। मंचन की शुरूआत राम अवतार की भविष्यवाणी से हुई। इसके बाद रावण वेदवती संवाद का मंचन बखूबी कलाकारों ने किया। इसके बाद अयोध्या नरेश राजा दशरथ के यहां भगवान राम और जनकपुर में राजा जनक के यहां माता सीता के जन्म की लीलाओं का मंचन हुआ।

राजाजीपुरम में दिखा राक्षसों का अत्याचार
रामलीला महोत्सव 2022 के तहत धर्म उत्थान समिति के तत्वावधान में रामलीला का मंचन सोमवार को शुरू कराया गया। मंचन के पहले दिन गणेश पूजनङ्क नारद मोहङ्क राक्षसो के अत्याचार और राम अवतार की भविष्यवाणी का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। मंचन के पहले दिन होने के कारण रामलीला का मंचन काफी देर से शुरू कराया जा सका। मंचन के पूर्व धर्म उत्थान समिति के संयोजक सतीश अग्निहोत्री द्वारा विधिवत पूजा अर्चन के बाद रामलीला की शुरूआत हुई।

चिनहट में मनु—सतरूपा का दिखा कठोर यज्ञ
चिनहट में श्री जीवन सुधार रामायणी सभा की ओर से आयोजित रामलीला में सोमवार को राम चरित मानस पाठ का समापन हुआ। गणेश पूजन के साथ रामलीला मंचन का किया गया। इसमें पृथ्वी पूजनङ्क मनुझ्रसतरूपा की कथा का मंचन किया गया। उसमें दिखाया गया कि मनुझ्रसतरूपा ने राज्य त्याग दिया और वन में तपस्या करने चले गए। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्वयं ही पुत्र बनकर आ जाएंगे। वहीं मनु और सतरूपा त्रेता में दशरथ और कौशल्या के नाम से अयोध्या में जन्मीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent