घोष की धुन पर गूंजा स्टेडियम, 75 घोष दलों ने कला का किया प्रदर्शन

घोष की धुन पर गूंजा स्टेडियम, 75 घोष दलों ने कला का किया प्रदर्शन

चंचल लोधी
एटा। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में आयोजित स्वर साधक संगम नगर के पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में आगरा, अलीगढ़, बरेली, मथुरा, एटा आदि जिलों के नौ वर्षों से 18 वर्ष के विद्यार्थियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया। एक ही स्वर ताल में 3000 विद्यार्थियों ने घोष वादन करके अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। 12 जिलों से आए सरस्वती शिशु मंदिर एवं सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के 75 दलों ने समवेत स्वर में घोष बजाया। जिसमें 75 प्रणव, 75 घोष दंड, 675 आनक, सारिका , 675 शंख, 75 ट्रायंगल, 75 झांझ ,75 वंशी का स्वर स्टेडियम के प्रांगण में गुंजायमान हुआ। इसके साथ साथ 75 क्लारनेट, 75 नागांग,75 तूर्य आधुनिक वाद्य यंत्रों का भी वादन किया गया।

इन घोष वादकों ने ओम के आकार में, त्रिभुज के आकार में, वृत के आकार में घोष वादन प्रदर्शन करते हुए स्थलीय रचनाएं की। दल के अनुसार प्रदर्शन में परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर वृंदावन गणेश रामनगर सरस्वती शिशु मंदिर बल्केश्वर आगरा श्री कृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा सरस्वती विद्या मंदिर जीटी रोड एटा, द्रौपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका विद्या मंदिर कासगंज, सूरज प्रसाद डागा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कासगंज, गणेश राम नगर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बलकेश्वर, आगरा, हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर वृंदावन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. हरीश रौतेला, प्रांत प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ब्रज प्रांत, डोमेश्वर साहू, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विद्या भारती, हरिशंकर प्रदेश, संगठन मंत्री विद्या भारती, चंद्रप्रकाश द्विवेदी मंत्री भारतीय शिक्षा समिति पश्चिमी क्षेत्र, होडिल सिंह, प्रदेश निरीक्षक भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश ,रामकिशोर, प्रदेश निरीक्षक, शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश, गोपी नाथ, प्रदेश निरीक्षक जन शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश, गोपाल शर्मा, प्रांत घोष प्रमुख, कृष्ण कांत द्विवेदी, प्रांत प्रचार प्रमुख, क्षेत्रपाल उपाध्याय, अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रसार समिति एटा, ब्रजनंदन माहेश्वरी मंत्री स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रसार समिति एटा, द्वारा संयुक्त रूप से मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस अवसर पर गोपीनाथ एवं प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार वर्मा द्वारा मंचासीन पदाधिकारियों का परिचय प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम की प्रस्ताविकी को प्रांत संगठन मंत्री विद्या भारती ब्रज प्रांत हरि शंकर द्वारा प्रस्तुत करते हुए कहा कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के अंतर्गत विद्या भारती ब्रज प्रदेश के विद्यालयों का यह स्वर साधक संगम कार्यक्रम आयोजित है। विद्या भारती ने अपनी शिक्षा व्यवस्था में बालक के सर्वांगीण विकास की संकल्पना की है। अर्थात शरीर, प्राण, मन, बुद्धि, आत्मा का विकास सर्वांगीण विकास है। इस हेतु विद्या भारती ने शैक्षिक दृष्टि से विभिन्न विषयों का समायोजन किया है। शारीरिक शिक्षा का ही अंग है घोष साथ ही संगीत विषय भी उसका अंग है। यह साधना का विषय है जिसके माध्यम से देशभक्ति का संचार होता है। घोष की आवाज मन में एक स्पंदन का कार्य करती है। विभिन्न स्वरों के माध्यम से एक राग बनकर मानव एकता का परिचय देते हैं। इससे संगठन की भावना विकसित होकर देश भक्ति का भाव उत्पन्न करती है। सामूहिकता, अनुशासन, एक साथ एक दिशा में चलने का अभ्यास, एकाग्रता का भाव, समता की भावना से युक्त होकर एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में देशभर में विभिन्न संगठनों, संस्थाओं द्वारा इस आजादी के अमृत महोत्सव को स्मरणीय बनाने हेतु अनेक प्रकार के क्रियाकलाप किए जा रहे हैं। विद्या भारती ब्रज प्रदेश ने इसी परिपेक्ष में प्रांत से चयनित 75 दलों के घोष का यह कार्यक्रम आज यहां आयोजित किया है। इस प्रयोग के माध्यम से यह उद्देश्य है कि घोष की परंपरा देश के सभी विद्यालयों में प्रारंभ हो जो बालक के शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए आवश्यक है। इससे उसमें एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

राष्ट्रभक्ति की विचारधारा में प्रवाहित होने का अवसर प्राप्त होगा जिससे सभी एक साथ मिलकर समान भाव से एक ही दिशा में चल कर देश को गौरवशाली बनाने के प्रयत्न करने का कार्य पूर्ण कर सकें। विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक गीत की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रपाल उपाध्याय, अध्यक्ष, स्वामी विवेकानंद शिक्षा प्रसार समिति एटा ने की। कार्यक्रम का संचालन श्याम पांडे, प्रियांशी, आकृति सक्सेना ,यशिका द्वारा किया गया। चंद्रप्रकाश द्विवेदी मंत्री भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश द्वारा समस्त आगंतुकों का आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक चंदन जी, जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह, डॉ. अजय शर्मा, डॉक्टर प्रेमी राम मिश्रा, डा. राजेश सक्सेना, हरी बाबू गुप्ता, अविनाश चंद्र कैलानी, विजय वार्ष्णेय, सुधीर गुप्ता, वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, डॉ. रामविलास शर्मा, अतुल राठी, योगेन्द्र पाल सिंह, उमेश वर्मा, दिनेश पाल सिंह, अरविंद अग्रवाल, राम लता गुप्ता, अरविंद कुमार सर्राफ, विक्रम सिंह प्रेमी, सुबोध वर्मा, मनमोहन राठी, श्याम प्रकाश पांडे, भूपेंद्र सिंह, सुनील सिंह, अर्चना गहलोत, रविंद्र तिवारी, राम प्रसाद सिंह, शशांक तिवारी, प्रजा पालन वर्मा, पंकज चौहान, रमेश चंद्र राजोरिया, यशवीर सिंह, लोकेश माहेश्वरी, अशोक यादव, डॉ. अशोक यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent