राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ खेलकूद का आयोजन

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुआ खेलकूद का आयोजन

खेल से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक विकास होता है: क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में विकास खण्ड जलालपुर अन्तर्गत स्थित ग्रामीण स्टेडियम बनपुरवा मझगवां कला में युवक मंगल दलो द्वारा हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचन्द सिंह के जन्म दिवस २१ अगस्त को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, कबड्‌डी आदि खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं जिसमें स्थानीय खिलाड़ी और स्कूल के बच्चे-बच्चियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया गया। खेल प्रतियोगिता का उद्‌घाटन क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अजय पटेल ने किया तथा समापन स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विजेता-उपविजेता खिलाडियों को ट्राफी और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मंगल दलों द्वारा खेल-प्रतियोगिता का आयोजन कर खिलाड़ियों/ बच्चों में खेल जगत में अपनी रुचि दिखाने तथा खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करें ऐसा काम करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं क्षेत्रीय खेल युवा कल्याण अधिकारी अजय पटेल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के विकास के लिए सरकार द्वारा तमाम तरह के खेल से संबंधित कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यही नहीं, इसके पहले की भी सरकारों ने खेल के प्रति खिलाड़ियों का काफी उत्साहवर्धन किया था एवं वर्तमान सरकार भी खेल के प्रति खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए समय-समय पर खिलाड़ियों के लिए खेल का आयोजन एवं पुरस्कार के माध्यम से उन्हें आगे बढ़ाने का काम कर रही है। खेल से शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक का विकास होता है। जो खिलाड़ी निरंतर खेलता रहता है, वह एक दिन जरूर आगे बढ़ता है। खेल द्वारा ही स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है। खेल प्रतियोगिता में सहयोगी रेफरी पंचम यादव, विकास भाई, सुरेंद्रनाथ आदि रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA