लायन्स क्लब जौनपुर क्षितिज का 5वां स्थापना दिवस समारोह सम्पन्न
संस्थापक सदस्यों को अंगवस्त्रम एवं उपहार देकर किया गया सम्मान
सभी सदस्य गुड पे अवार्ड से सम्मानित, सुनील कनौजिया प्राउड मेम्बर पिन से नवाजे गये
जौनपुर। लायन्स क्लब जौनपुर क्षितिज का 5वां स्थापना दिवस समारोह संस्थाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत रिंकी श्रीवास्तव ने ध्वज वंदना से की किया जिसके बाद संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह, पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह, जयकृष्ण साहू, विष्णु सहाय, निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठ, सचिव अजीत सोनकर, कोषाध्यक्ष दीपक साहू सहित अन्य ने दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम में कई प्रकार के मनोरंजक गेम पूर्व चेयरपर्सन अर्चना सिंह ने कराकर विजेताओं को पुरस्कृत किया। संस्था ने सभी चार्टर सदस्यों का अंगवस्त्रम एवं उपहार देकर सम्मान किया। संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह ने संस्था की स्थापना कैसे हुई, पर विस्तार से प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष दिलीप सिंह ने अपने कार्यकाल में किये गये कार्यों की चर्चा करते हुये संस्था से सम्बन्धित अनुभवों को साझा किया। पूर्व अध्यक्ष जयकृष्ण साहू ने अपने कार्यकाल में किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष विष्णु सहाय ने वृहद बिजनेस एक्सपो के बारे में बताया कि यह जौनपुर में सबसे बड़ा पब्लिक प्रोग्राम था जो प्रतिवर्ष होता चला आ रहा है। निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेन्द्र सेठ ने अपने कार्यकाल में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन नवदुर्गा मंदिर सद्भावना पुल पर किये गये वृहद प्रसाद वितरण का जिक्र किया। अन्त में कार्यक्रम संयोजक संजय बैंकर और अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष दीपक साहू व सह कोषाध्यक्ष संजय जायसवाल ने सदस्यों को गुड पे अवार्ड से सम्मानित किया। वहीं संस्था में विशेष सहयोग के लिये सुनील कनौजिया को संस्थापक अध्यक्ष ने प्राउड मेम्बर पिन से सम्मानित किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अतुल सिंह, सर्वेश जायसवाल, देव आनन्द, सुनील जायसवाल, अभिषेक गुप्ता, नीरज सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, अंजनी प्रजापति, विशाल बरनवाल, अनिल गुप्ता, वैभव श्रीवास्तव, डॉ सतीश चन्द्र मौर्य, संजय गुप्ता, डॉ प्रशांत द्विवेदी, डॉ चन्दननाथ गुप्ता, हाफिज शाह, जगदीश चन्द्र मौर्य ‘गप्पू’, राजीव गुप्ता, जगन्नाथ मोदनवाल, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल जायसवाल, डॉ दिनेश कनौजिया, सौरभ चौधरी, यवनिका सिंह, चेतना साहू, सीमा सहाय, किरण सेठ, नीतू सिंह, ज्योति जायसवाल, सुषमा सोनकर, चांदनी साहू, मृदुला सिंह, रेखा सिंह, आराधना सिंह, सीमा चक्रवाल, एकता बरनवाल, शिल्पी श्रीवास्तव, डॉ आकांक्षा द्विवेदी, गायत्री जायसवाल, सुधा बैंकर, उषा मोदनवाल, रिंकी श्रीवास्तव, निशा कनौजिया, नीलम जायसवाल, बबीता जायसवाल, शिल्पी जायसवाल, नीतू गुप्ता, मीना गुप्ता, मालती मौर्य, उमा गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजीत सोनकर, संजय गुप्ता व अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









