सपाजनों ने मनायी कर्पूरी ठाकुर की जयंती
अनिल कश्यप
हापुड़। जनपद में समाजवादी पार्टी की ओर से सोमवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती हाजी याद इलाही कुरेशी शहर अध्यक्ष के कार्यालय पर मनाई गई जहां सभी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनके योगदानों को याद किया। बता दें कि पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल प्रमुख ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जननायक नेता थे।
बिहार के पिछड़े, ओबीसी के लिए आरक्षण लागू किया। उनका जीवन हमेशा कमजोर वर्ग के लोगों के लिए समर्पित रहा। उनके लिए ही वह परीश्रम करते रहे। कठिन परीश्रम के बल पर एक बार वह उपमुख्यमंत्री और फिर मुख्यमंत्री बने। नवनियुक्त वर्तमान जिलाध्यक्ष देवेंद्र जाखड़ ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर दबे-कुचलों के विकास के लिए लगे रहे। इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।