सपा विधायक ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

सपा विधायक ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

क्षेत्रीय समस्याओं व स्थानीय अधिकारियों पर लगाया शोषण का आरोप
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलकर जनपद की क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया।

निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि जनपद में तहसीलों पर अधिकारी व कर्मचारी मनमाने ढंग से नाजायज तरीका अपनाकर गरीब जनता का शोषण कर रहे हैं। प्रार्थना पत्र पर बार-बार दौड़ाया जाता है। धन उगाही होती है, जिससे प्रभावित लोगों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। लेखपाल, कानूनगो, नायब तहसीलदार से लगाकर सभी स्तरों पर जनता आर्थिक शोषण का शिकार हो रही है।

भाजपा नेताओं अधिकारियों के यहां बैठकर भाजपा कार्यकर्ताओं के पक्ष में दबाव डालकर नियम विरुद्ध कार्यों को करा रहे हैं। थानों पर जनता को न्याय नहीं मिल पा रही है। पुलिस गरीब जनता का शोषण रही है। भाजपा नेता थानों पर बैठकर परेशान कर रहे हैं और नाजायज तरीके से जनता आर्थिक शोषण का शिकार हो रही है।

धान व गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों की खरीदारी नहीं बल्कि बिचौलियों के द्वारा मनमाने ढंग से ओने पौने दामों में किसान बेचने पर मजबूर हो गया है। सिंचाई के लिए नहरों में पानी नहीं है, डीएपी व यूरिया नहीं मिल पा रही है, किसान ब्लैक खरीदने पर मजबूर हो गया है। बड़े पैमाने पर अधिक दाम लिए गए हैं।

नहरों में भी पानी नहीं पहुंचा। इस मौके पर विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक आलम बदी, अखिलेश यादव, विधायक कमला कांत राजभर, विवेक सिंह, अजीत कुमार राव, वीरेंद्र कुमार यादव, अशोक कुमार यादव, देवनाथ साहू, हरिश्चंद्र यादव, लालचंद यादव प्रधान तथा पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent