एसपी ने धाता थाना का किया औचक निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। धाता नगर तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक धवल जयसवाल ने धाता थाना का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
पुलिस अधीक्षक ने थाने का रिकॉर्ड, मालखाना, आपराधिक रिकॉर्ड के निरीक्षण के साथ महिला डेस्क की जांच की। उन्होंने थाने के मुंशी कक्ष और शस्त्रागार में रखे असलहे की जांच की और कम्प्यूटर रूम के साथ वायरलेस कक्ष की भी व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने थाना अध्यक्ष आलोक कुमार पाण्डेय के कार्यों की प्रशंसा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि थाना में आने वाली शिकायतों का इंद्राज कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी अपनी ड्यूटी जिम्मेवारी से निभाएं। पुलिस थाने में आने वाले शिकायतकर्ता से सहयोग और सम्मान पूर्वक व्यवहार कर उनकी बातों को ध्यान से सुनें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













