जमीनी विवाद को लेकर सिपाही ने चलायी गोली, तीन घायल, एक गम्भीर
अजय जायसवाल
गोरखपुर। मकान में बन रहे बरजे को लेकर खजनी थाना क्षेत्र के मऊधरमंगल गांव में दो परिवारों में कहासुनी होने से एक परिवार के तरफ से सिपाही ने गोली चला दी जिससे गांव में सनसनी फैल गई। अधिकारियों ने गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार खजनी थाना क्षेत्र में मरुधरमंगल गांव में रविवार सुबह मकान में बन रहे वरजे को लेकर एक पक्ष के सिपाही व बीएसएफ जवान ने ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाई जिससे दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस ने घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत ज्यादा गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। खजनी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खजनी थाना क्षेत्र के मऊधरमंगल गांव में शनिवार शाम बस्ती में तैनात सिपाही प्रमोद यादव, बीएसएफ जवान मुन्ना यादव छुट्टी लेकर अपने गांव पहुंचे थे। प्रमोद का मकान बंद कर तैयार था केवल वरजे का विवाद था। दूसरा पक्ष बगल में अपनी जमीन बताकर बरजे निकालने से मना कर रही थी। इस संबंध में थाने में कई बार दोनों पक्षों में पंचायत हो चुकी थी।
रविवार सुबह 8 बजे सिपाही समेत परिवार के 5 लोग बरजे का निर्माण कार्य शुरू किए थे। सूचना पर दूसरा पक्ष गांव के राजधारी यादव, राजनाथ यादव व सुलेमन यादव समेत कई लोग विरोध करने लगे। इतने में सिपाही प्रमोद यादव ने ताबड़तोड़ गोली चला दी जिससे राजधारी यादव के छाती, सुलेमन यादव के सर व राजनाथ यादव के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। फायरिंग की तरफ से प्रमोद के भाई को मौके पर मौजूद लोगों ने सिर पर वार कर दिया जिससे उसे गंभीर चोटे आई है। हमलावर गांव छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। गांव में सनसनी फैली हुई है। अधिकारियों ने उपद्रव न हो, इसके लिए पुलिस फोर्स लगा दी है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।