श्रीराजराजेश्वरी दुर्गा पूजा महोत्सव में समाजसेविका नम्रता ने किया षोडशोपचार पूजन
श्रीराजराजेश्वरी दुर्गा पूजा महोत्सव में समाजसेविका नम्रता ने किया षोडशोपचार पूजन
आरएल पाण्डेय
लखनऊ। श्री श्री राजराजेश्वरी दुर्गा पूजा महोत्सव गोमती नगर विस्तार में श्री राजराजेश्वरी दुर्गा पूजा की संरक्षिका नम्रता पाठक ने पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी क्रम में नम्रता पाठक का स्वागत श्री राजराजेश्वरी दुर्गा पूजा के अध्यक्ष प्रभात चतुर्वेदी, गोमती नगर विस्तार प्रखंड समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता और मिसेज गुप्ता, सचिव मोनिका कुमारी, अनामिका चतुर्वेदी, शालिनी चौबे, सुमित सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर किया।
गोमतीनगर जन कल्याण महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ल, सचिव कर्नल एएन पाण्डेय, सीजी नायर, नंदनी मिश्रा, मनोज मिश्रा, ऋतुराज तिवारी, जानकीपुरम विस्तार महासचिव विनय कृष्ण पाण्डेय, अशोक दीक्षित व सभी भक्तगण उपस्थित होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किये।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।