सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। विद्यालय एकेडमिक भवन में सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जहां मुख्य तौर पर केसी चौबे (पीजीटी भूगोल) अवनीश सिंह तोमर (टीजीटी सामाजिक विज्ञान) माफी अग्रवाल (पीजीटी अंग्रेजी) अर्चना यादव (टीजीटी संगीत) पल्लवी राय (पीजीटी अर्थशास्त्र) मनोज त्रिपाठी (टीजीटी गणित) रहे। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के अरावली, नीलगिरी, शिवालिक, उदयगिरि सदन के बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें उदागिरी सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अरावली एवं नीलगिरी सदन ने संयुक्त रूप से द्वितीय एवम नीलगिरी का तीसरा स्थान रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य संजय मिश्र ने मां सरस्वती के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया।
अन्त में विद्यालय के उपप्राचार्य शुभेंदु भट्टाचार्य ने कार्यक्रम के सफ़ल संचालन में भूमिका निभाने वाले सभी साथियों, बच्चों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य की भूमिका अत्यन्त सक्रिय रही। अन्त में इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्राचार्य ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त की एवं स्टाफ-बच्चों को आगे भी ऐसे आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में संबंधित शिक्षकों एवं बच्चों के साथ प्राचार्य का दिशा निर्देश एवं उप प्राचार्य का सक्रिय योगदान उल्लेखनीय रहा। विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं सर्टिफिकेट दिए गए। कार्यक्रम का संचालन टीजीटी सामाजिक विज्ञान अवनीश सिंह तोमर ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Read More

Recent