HomeJaunpurसोशल मीडिया रोजगार दिलाने में सहायक: डॉ. दिग्विजय

सोशल मीडिया रोजगार दिलाने में सहायक: डॉ. दिग्विजय

सोशल मीडिया रोजगार दिलाने में सहायक: डॉ. दिग्विजय

केन्द्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल ने आयोजित किया विशेष व्याख्यान
तेजस टूडे सं.
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के केंद्रीय प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट सेल में मंगलवार को विद्यार्थियों के लिए रोजगार और सोशल मीडिया पर विशेष व्याख्यान का आयोजन हुआ। जनसंचार विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया के प्रयोग एवं रोजगार के लिए उसके उपयोग पर विस्तार से चर्चा किया।
विशेष व्याख्यान में डॉ. राठौर ने कहा कि आजकल बहुत से नियोक्ता बेहतर लोगों की तलाश में सोशल मीडिया के मंचों का सहारा ले रहे हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत प्रोफाइल बनाये। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से रोजगार की तलाश करने वालों को संपर्क बनाने में काफी मदद मिलती है। साथ ही बहुत सारी ऐसी प्रोफेशनल बातें सीखने को और जानने को मिलती है जो अन्य मंचों पर उपलब्ध नहीं होती।
उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में आपको रोजगार की तलाश करना है, उससे जुड़े समूहों, कंपनियों से ऑनलाइन जुड़ाव करें। साथ ही ऑनलाइन होने वाली गंभीर चर्चा में भी अपनी बात रखें। उन्होंने कहा कि अत्यधिक सोशल मीडिया के प्रयोग से आजकल गोपनीयता का भी संकट आ गया है। अनावश्यक सामग्रियों को सोशल मीडिया मंचों पर पोस्ट करने से बचना चाहिए। विशेष व्याख्यान में विद्यार्थियों को उन्होंने ऑनलाइन पोस्ट लेखन की तकनीकी से भी परिचित कराया।
अन्त में उन्होंने बताया कि आजकल कॉर्पोरेट सेक्टर उमीदवारों की नियुक्ति के पहले उनके सोशल मीडिया की प्रोफाइल की अच्छे से पड़ताल करते हैं। कई बार पहले से किये गए सोशल मीडिया के पोस्ट से नौकरी नहीं मिल पाती। इस अवसर पर विभिन्न संकायों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read