963129
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के अध्यक्ष एवं अनु. सामाजिक विज्ञान के संकायाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने कहा कि सोशल मीडिया की शुरुआत अपने ज्ञान, शोध, जन विचार एवं लोक संस्कृति को लोगों तक पहुंचाने के लिए हुआ था लेकिन आज वर्तमान परिदृश्य में सोशल मीडिया बाजार वाद से जुड़ चुकी है। दुनिया को सबसे ज्यादा जोड़ने वाला सूचना तंत्र का साधन सोशल मीडिया है जिसमें लगभग भारत के सौ करोड लोग इस समय जुड़े हुए हैं। सोशल मीडिया का वर्तमान स्वरूप यह हो गया है कि लोगों का व्यक्तिगत जीवन भी सार्वजनिक जीवन में प्रसारित होता जा रहा है। अनेक साहित्य, पुराणों एवं मानस की चौपाइयों द्वारा सामाजिक जीवन को सोशल मीडिया प्रभावित कर रही है।





