अब तक 385 साइबर ठग गिरफ्तार, 5.63 करोड़ से अधिक समान की बरामदगी

अब तक 385 साइबर ठग गिरफ्तार, 5.63 करोड़ से अधिक समान की बरामदगी

लखनऊ (पीएमए)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर साइबर अपराध के मामलों में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खोले गये परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थानों द्वारा साइबर अपराध के मामलों में तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये अब तक कुल 385 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर इनसे 5 करोड़ 63 लाख 47 हजार रूपये से अधिक की बरामदगी की गयी है।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थानों में अब तक कुल 528 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं, जिनमें से 126 अभियोगों का अनावरण करते हुये उक्त कार्यवाही की गयी है तथा शेष पर कार्यवाही प्रगति पर है। महिलाओं के साथ घटित होने वाले साइबर अपराधों की शिकायत पर सुगमता से कार्यवाही हेतु प्रत्येक साइबर थाने में महिला साइबर क्राइम सेल भी संचालित कराया जा रहा है।

ग्राम पंचायतों में 58 हजार पंचायत सचिव व 22 हजार महिला मेट नियुक्त होंगी

प्रदेश के सभी परिक्षेत्रीय साइबर थानों को पर्याप्त उपकरणांे एवं संसाधनों की व्यवस्था की गयी है। शासन द्वारा नये साइबर थानों को और अधिक सुदृढ़ करने एवं डाटा सम्बन्धी कार्यो आदि के लिये और बेहतर परिणाम हेतु 32 करोड़ 80 लाख रूपये की धनराशि दी गयी है। इस धनराशि से सभी साइबर थानों के साइबर लैब हेतु डाटाबेस मैनेजमेंट, फारेन्सिक टूल्स, डेटा एनेलिसिस साफ्टवेयर, डेटा एक्सट्रैक्शन साफ्टवेयर आदि की व्यवस्था किये जाने के प्रयास किये गये हैं।
अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश में अब तक NCCRP पोर्टल पर कुल 49779 शिकायतें एवं MHA से कुल 21512 टिप लाइन शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका निस्तारण सम्बन्धित जनपदों एवं साइबर क्राइम थानों द्वारा कराया जा रहा है। साइबर क्राइम मुख्यालय द्वारा अब तक कुल 12547 संदिग्ध मोबाइल नम्बरों को बंद किये जाने हेतु रिपोर्ट किया गया है।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent