HomeJaunpurसाहब! मेरे पति को लोहे की राड व बांस से पीटकर किया...

साहब! मेरे पति को लोहे की राड व बांस से पीटकर किया गया घायल

साहब! मेरे पति को लोहे की राड व बांस से पीटकर किया गया घायल

घायल का निजी अस्पताल में चल रहा उपचार, जांच में जुटी पुलिस
तेजस टूडे सं.
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के अतरौरा ग्राम निवासी राधेश्याम सेनापुर मार्ग से होकर किसी आवश्यक कार्य हेतु जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में रामजीत पुत्र लल्लन ने रोक लिया इतने में 4 अज्ञात नकाबपोश लोग लोहे की रॉड व बाँस से बुरी तरह से पीटने लगे जिससे गंभीर चोटें आ गईं। चोटों की गंभीरता को देखते हुए लालगंज के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पीड़ित की पत्नी अनीता ने कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी आये दिन गाली—गलौज कर मारपीट करते रहते हैं। गुरुवार को मेरे पति अपने खेत में गन्ना की सिंचाई कर रहे थे कि उपरोक्त द्वारा मौके पर पहुंच गालियां देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिये। किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई जिसकी सूचना डायल 112 पर दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को थाने बुलाई। वहीं पुलिस पीड़िता के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read