नगर पंचायत डलमऊ की नयी अधिशासी अधिकारी बनायी गयीं शीलू अवस्थी

  • नगर पंचायत डलमऊ की नयी अधिशासी अधिकारी बनायी गयीं शीलू अवस्थी

तेजस टूडे सं.
बृजेन्द्र कुमार
डलमऊ, रायबरेली। स्थानीय नगर पंचायत को नई अधिशासी अधिकारी मिल गई हैं। शासन स्तर से जारी आदेश के तहत शीलू अवस्थी को नगर पंचायत डलमऊ का नया अधिशासी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी नई तैनाती के आदेश जारी होने के बाद नगर पंचायत में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। शीलू अवस्थी के सामने नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी और विकास कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित कराने की जिम्मेदारी होगी। नगरवासियों को उम्मीद है कि नई अधिशासी अधिकारी के कार्यभार संभालने के बाद नगर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी।