ग्राम पंचायतों की भुगतान प्रक्रिया में अनियमितताओं का सिलसिला
96387
ग्राम पंचायतों की भुगतान प्रक्रिया में अनियमितताओं का सिलसिला
हैण्डपम्प मरम्मत व रीबोर के नाम से धन खारिज किये जाने का मामला
जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टालरेंस नीति की धज्जियां उड़ा रहे हैं जिले के जिम्मेदार हुक्मरान। जिले में पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों की भुगतान प्रक्रिया में अनियमताओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है लेकिन जिले के पंचायती राज अधिकारी अभिषेक शुक्ला ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवों पर मेहरबान नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि ग्राम पंचायत में भुगतान प्रक्रिया में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत होने पर भी डीपीआरओ लीपा पोती कर मामले को दबा देते हैं। ताजा मामला विकास खंड दुबेपुर की ग्राम पंचायत भाईं से जुड़ा है जहां ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव की साथ गांठ से मजदूरी व पंचायत भवन में इनवर्टर स्टेशनरी का भुगतान ग्राम प्रधान के सहयोगी रामजतन के खाते में नियम विरुद्ध तरीके से किया जा रहा है लेकिन इस ग्राम पंचायत में हो रहे भ्रष्टाचार पर डीपीआरओ की नजर क्यों नहीं पड़ती है विदित रहे की बीते कुछ माह पहले दुबेपुर व भधइयां ब्लॉक कुछ ग्राम पंचायतों में मजदूरी भुगतान में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था जिसमें डीपीआरओ अभिषेक शुक्ला द्वारा ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवों को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया था लेकिन हमेशा की तरह डीपीआरओ ने मामले को घुमा फिरा कर दबाकर ठंडे बस्ते में रख दिया। यदि जिले की ग्राम पंचायतों में हो रहे भुगतान हैंडपंप रिबोर, हैंडपंप मरम्मत की जनपद स्तरीय जांच कराई जाए तो बड़ा भ्रष्टाचार खुलकर सामने आयेगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।