भारत विभाजन की विभीषिका भारतीय इतिहास का काला दिवस: चन्देल
अनूप सिंह
महोबा। देश के बंटवारे के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 14 अगस्त भारतीय इतिहास का काला दिवस इस दिन भारत के भूगोल, समाज, संस्कृति सभी का बंटवारा किया गया जिस कारण लाखों लोगों को अपने घर से विस्थापित होना पड़ा और लाखों लोगों की जान चली गई। उक्त बातें प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्रीय सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कही। साथ ही आगे बताया कि अखंड भारत के आजादी के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख को आंसुओं से लिखकर रक्त रंजित कर दिया गया। उस दौरान देश में हुई हिंसा की बर्बादी की तस्वीर आज भी लोगों के दिलों में अंकित है। 30 दिसंबर 1906 को घोर सांप्रदायिक संगठन मुस्लिम लीग का गठन हुआ तभी से पृथकतावादी नीति को अपनाया गया तथा भारत में लोकतांत्रिक संस्थाओं का विरोध किया गया।
उन्होंने बताया कि 1939 में मुस्लिम लीग ने देश में व्यापक दंगे करवाये। लाहौर में 1940 में मुस्लिम लीग का सम्मेलन हुआ जिसमें उन्होंने दो राष्ट्र के सिद्धांत का प्रतिपादन किया मुस्लिम लीग ने साफ तौर पर यह घोषणा कर दी कि वह साथ रहने की अपेक्षा अलग अलग देश चाहते हैं। इसी के साथ डायरेक्ट एक्शन डे के तहत देश में देंगे और उन्माद फैलाया गया। देश में हत्या, लूट, आगजनी व दुराचार का दौर शुरू हो गया।
उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन स्वीकार करने का अर्थ है कि कांग्रेस ने मुस्लिम लीग की गुंडागर्दी के सामने पराजय स्वीकार कर ली। 15-16 अगस्त 1947 की तारीख जब जवाहर लाल नेहरू लाहौर के डिग्री कॉलेज कैंप पहुंचे थे तब वहां हजारों की संख्या में पीड़ित दुखी शरणार्थियों ने गुस्से में नेहरू जो गो बैक नेहरू के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह गुस्सा देखकर पंडित नेहरू और बलदेव सिंह वापस चले गए। यह कहना अतिशयोक्ति न होगा कि नेहरू ने मात्र प्रधानमंत्री की कुर्सी पाने के लिए ना केवल देश के टुकड़े करवाये, बल्कि लाखों लोगों के खून से भारत भूमि को नहला दिया। घृणा का जो बीज उस समय बोया गया, उन्हें पूर्णतया नष्ट करने के लिए आने वाली कई पीढियां को मिलकर प्रयास करना होगा तब कहीं जाकर हम इस खाई को पाट पाएंगे। एमएलसी विधायक जितेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को प्रदेश के सभी संगठनात्मक 98 जनपदों में देश की विभाजन में विस्थापित तथा शहीद हुए देशवासियों की स्मृति में मौन जुलूस निकालेगी एवं संगोष्ठी आयोजित कर देश के विभाजन में हुई क्रूरता अमानवीयत और देश के विभाजन के कारणों पर चर्चा करेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










