HomeTrendingलव विद्यापीठ व शिवालिक महाविद्यालय में सेमिनार का हुआ आयोजन

लव विद्यापीठ व शिवालिक महाविद्यालय में सेमिनार का हुआ आयोजन

लव विद्यापीठ व शिवालिक महाविद्यालय में सेमिनार का हुआ आयोजन

एम अहमद
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत यूपीएससी/यूपीपीएससी/नीट/जी/एनडीए/सीडीएस एवं अन्य एक दिवसीय परीक्षाओं हेतु लव विद्यापीठ एवं शिवालिक महाविद्यालय भिनगा में जिला समाज कल्याण अधिकारी डा. अमरनाथ यति की अध्यक्षता में सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें डा. एस.एन. सिंह द्वारा अभ्युदय योजना के उद्देश्य, विशेषताएं एवं आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्धियों की जानकारी दी गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि यूपीएससी/नीट/एनडीए/सीडीएस एवं एक दिवसीय परीक्षाओं की तैयारी हेतु आवेदन अभी भी हो रहे हैं, विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय का भी संचालन किया जा चुका है। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उच्च स्तरीय विशेषज्ञों एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है, जिसका लाभ उठाकर वे अपने मुकाम को हासिल कर सकते है और अपने भविष्य को उज्जवल बना सकते है।इ स अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत, प्राचार्य शिवालिक महाविद्यालय ज्ञानेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य लव विद्यापीठ अनुराग पाठक, अभ्युदय मार्गदर्शन समिति सदस्य डा. सूर्य नारायण सिंह, प्रमोद मौर्या, आर.पी. सिंह एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read